ED की बड़ी कार्रवाई : आरा से गिरफ्तार हुए JDU के एमएलसी राधा चरण साह उर्फ़ सेठ जी

 


आरा: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के भोजपुर जिले से है जहां जदयू के एमएलसी राधा चरण साह उर्फ सेठ जी को जांच एजेंसी ईडी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह से ही राधा चरण सेठ के आरा स्थित कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही थी, जिसके बाद देर शाम ईडी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बतया जा रहा है की ईडी की टीम द्वारा गिरफ्तार किए जाते ही राधा चरण सेठ ने तबीयत खराब होने की बात कही इसके बाद ई़डी की टीम सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा में राधा चरण सेठ को लेकर अपने साथ गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा के बीच जेडीयू के एमएलसी राधा चरण सेठ का मेडिकल चेकअप जारी है।

मालूम हो कि भोजपुर में जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह उर्फ सेठ जी के ठिकानों पर ईडी की टीम ने बुधवार सुबह 4 बजे करीब 20 अफसरों की टीम के साथ उनके तीन ठिकानों पर रेड की थी।टीम के साथ लोकल पुलिस और सीआरपीएफ जवान भी मौजूद थे। राधाचरण साह के आरा शहर के बाबू बाजार वाले घर, होटल और अनाईठ के फार्म हाउस पर ये कार्रवाई चल रही थी।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुशार सेठ जी की गिरफ्तारी बालू से जुड़े एक मामले सहित अन्य वित्तीय गड़बड़ी को लेकर हुई है। ईडी के अधिकारी बैंक ट्रांजेक्शन और पेपर खंगाल रहे थे। कुछ दिन पहले ही सेठ जी और उनके बेटे को आरा से पटना पूछताछ के लिए भी ईडी ने बुलाया था। आय से अधिक संपत्ति और टैक्स चोरी के मामलों में उनसे पूछताछ हो रही थी।एक सप्ताह पहले ईडी ने एमएलसी और उनके बड़े बेटे कन्हैया प्रसाद को समन भेजा था जिसके बाद दोनों पिता-पुत्र पटना गए थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post