भोजपुर में 15 दिन से लापता युवक का हत्या कर फेका गया अर्धजला शव बरामद, सनसनी

परिजन रिश्तेदार समेत गांव के ही दो लोगों पर हत्या कर शव को जलाकर फेंकने का लगाया आरोप

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

हसन बाजार ओपी क्षेत्र के मझिआंव गांव स्थित बगीचे के समीप अवस्थित कुए से सोमवार की शाम बरामद हुआ शव

आरा। भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के हसन बाजार ओपी अंतर्गत मझिआंव गांव स्थित बगीचे के समीप अवस्थित कुएं से सोमवार की शाम 15 दिन से लापता रोहतास निवासी एक युवक की हत्या कर अर्ध जला हुआ फेंका गया शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से गांव में आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post