मध्यप्रदेश सड़क हादसे में आरा निवासी कार चालक की मौत

इलाज के दौरान भोपाल के निजी अस्पताल में उसने तोड़ा दम

मध्यप्रदेश के भोपाल में शनिवार की सुबह घटी घटना

आरा। मध्यप्रदेश के भोपाल में हुए सड़क हादसे में आरा निवासी एक कार चालक की मौत हो गई। इलाज के दौरान भोपाल के निजी अस्पताल में उसने शनिवार की दोपहर उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक ले टाउन थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा मोहल्ला निवासी स्व.अनिल कुमार सोनी का 25 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार सोनी है एवं वह पेशे से कार चालक था। इधर मृतक की मां ने बताया कि वह बीते मंगलवार को घर से शाम करीब 3 बजे अपनी गाड़ी लेकर निकला था और गोपाली चौक से अपने दोस्त अभिषेक एवं उनके परिवार के साथ चारधाम घूमने के लिए निकला गया। घूमने के क्रम में वह पहले यूपी के बृंदावन पहुंचा। इसके बाद वह शनिवार मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित महाकालेश्वर धाम जा रहा था। उसी दौरान भोपाल में ही सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद उसके दोस्त अभिषेक द्वारा उसे भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब उसका फोन नहीं आया तो उन्होंने उसे उसी समय फोन किया। जिस समय वह उन्हें फोन करता था। लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। कुछ देर बीत जाने के बाद फिर उन्होंने कॉल किया तब जाकर अभिषेक ने उठाया और कहा कि मैं बाद में बात करा दूंगा। इसके बाद उन्होंने अपने छोटे बेटे को अभिषेक के घर जाने को कहा। जब उनका छोटा बेटा अभिषेक के घर पहुंचा तो उसके पिता ने उसे घर में बुलाया और बताया कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है। उसके एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही उसके घर में रोना धोना शुरू हो गया। इसी बीच इलाज के दौरान उसने भोपाल में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद वहां के स्थानीय पुलिस द्वारा उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद उसके शव को सोमवार को उसके घर पर लाया गया।जिसके पश्चात परिजनों ने उसके शव का दाह-संस्कार किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post