भोजपुर में चाचा ने अपने ही भतीजी के साथ किया दुष्कर्म


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा को किया गिरफ्तार


आरा। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के एक गांव में चाचा के द्वारा अपने ही भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार शाम की है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार  गिरफ्तार आरोपी तूफानी यादव है एवं वह पेशे से चालक है। इसके बाद पुलिस द्वारा शुक्रवार को पीड़ित किशोरी का आरा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। इसके बाद पुलिस पीड़ित किशोरी का 164 का बयान न्यायालय में करावेगी। इधर पीड़ित किशोरी ने बताया कि वह प्रतिदिन की भांति गुरुवार की शाम भी गांव में ही अपनी सहेली के साथ ट्यूशन पढ़ने गई थी। ट्यूशन पढ़कर जब वह घर वापस लौट रही थी। तभी उसका चाचा तूफानी यादव बाइक पर अपने एक दोस्त के साथ उसी रास्ते से गुजर रहा था। तभी उसे देख उसने बाइक रोक दी और उससे कहा कि चलो मैं तुम्हें घर छोड़ देता हूं। इसके बाद वह उनके बाइक पर बैठ गई। कुछ दूर आगे बढ़ाने के बाद उसके चाचा ने अपने दोस्त को बाइक देकर उसे भेज दिया। उसके बाद वह उसे सुनसान जंगल में ले गए। जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़ित किशोरी जब घर पर पहुंची तो उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन द्वारा तुरंत स्थानीय थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराई गई। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post