खाने को माँगा लिट्टी,"नही है"बोलने पर मारी गोली



आरा : (आकाश कुमार)।भोजपुर जिला मे बेखौफ़ अपराधियों ने एक लिट्टी-मुर्गा दुकान के संचालक को गोली मारी मामला भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के चरपोखरी ब्लॉक गेट के समीप रविवार की है। बताते चलें की प्राप्त जानकारी के अनुसार जख्मी होटल संचालक कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के केवटिया गांव निवासी ननकू साह के 45 वर्षीय पुत्र अनिल साह है। वह चरपोखरी ब्लॉक की गेट के अपोजिट साइड लिट्टी-मुर्गा होटल चलाते है। इधर जख्मी होटल संचालक अनिल साह ने बताया कि शनिवार की रात वह दुकान बंद ही कर रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश वहां आ धमके और उनसे खाने के लिए लिट्टी मांगने लगे। जब उन्होंने उनसे कहा कि लिट्टी नहीं है खत्म हो गया है। इसी बात पर उनके द्वारा उन्हें गोली मार दी गई। इसके बाद दोनों अपराधी बाइक पर सवार होकर आरा की ओर भाग निकले। गोली लगते वह खून से लतपथ होकर जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जख्मी हालत में उन्हें इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। हालांकि उक्त हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें गोली क्यों मारी। इसका कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post