लल्लु साह एंड सन्स ज्वेलर्स साड़ी वाला के तरफ से छठवर्तियों के बीच पूजा सामग्री वितरण

रिपोर्टर जितेंद्र कुमार
आरा: लोक आस्था का महान पर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर लल्लु साह एंड सन्स ज्वेलर्स, साड़ी वाला, जेल रोड, आरा के तरफ से 251 छठवर्तियों के बीच छठ पूजा सामग्री कलसुप, नारियल, घघरवा नींबू, संतरा, सेब, अननास, रुख आदि पूजा सामग्री का वितरण माननीय विधान पार्षद आरा वा बक्सर राधा चरण सेठ जी के हाथों वितरण किया गया।
 इस अवसर पर लल्लु साह एंड सन्स ज्वेलर्स के प्रोपराइटर समाजसेवी दीपक कुमार अकेला ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी पूजा सामग्री का वितरण हमारे प्रतिष्ठान से पूरे भोजपुर जिले के विभिन्न गांव से आई छठवर्ती सैकड़ो महिलाओं एवं पुरुषों को छठ पूजा की सामग्री प्रदान की जाती है। छठ पर्व आस्था का महान पर्व है, जिसमें हमें साफ सफाई की जरूरत होती है। पूजा सामग्री बांटने से हमें खुशी तथा संतोष मिलती है । अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा दान कर देना ही परम ध्येय है।
इस मौके पर शत्रुघ्न प्रसाद, संजय महा सेठ, अरविंद कुमार सिंह, धीरज कुमार स्वर्णकार, यातायात डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु, प्रकाश सोनी, जीतू सोनी, 
कर्नल राणा प्रताप सिंह, सुरेंद्र केसरी, प्रमोद मुखिया, समाजसेवी चंपा देवी, प्रतिक राज, जयप्रकाश ठाकुर, भोला प्रसाद, सतनारायण कुशवाह, पारसनाथ यादव, जयप्रकाश ठाकुर, दीप नारायण राज, प्रतिक राज आदि उपस्थित थे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post