दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

आरा : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भलुहीपुर अखाड़ा मोहल्ला में गुरुवार को दिनदहाड़े हथियार बंद बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।मृतक 19 वर्षीय गोलू कुमार भलुहीपुर निवासी वकील यादव का पुत्र था। मृतक के शरीर में एक गोली बाएं साइड सिर, एक पीछे, एक गोली बाएं साइड कंधे पर, दाएं साइड कमर एवं पेट सहित कुछ 6 जगहों पर लगी है। मृतक पेशे से ऑटो चालक था, इस घटना को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। हमलावर पांच -छह की संख्या में थे।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। इस दौरान सदर एएसपी परिचय कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। करीब चार-पांच महीने पहले भी युवक के साथ मारपीट हुई थी। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post