बीपीएससी अभ्यर्थियों के मांगों के समर्थन में छात्र युवा शक्ति के द्वारा पूरे बिहार को बंद

रिपोर्टर जितेन्द्र कुमार 
आरा। पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के अनुसार बीपीएससी अभ्यर्थियों के मांगों के समर्थन में छात्र युवा शक्ति के द्वारा पूरे बिहार को बंद कराने का आदेश प्राप्त हुआ। जिसके तहत छात्र युवा शक्ति भोजपुर के द्वारा भी भोजपुर जिले के आरा शहर को बंद कराया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व जाप जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि बीपीएससी अभ्यर्थी के सभी मांगे जायज है। जिसमें परीक्षा का री एग्जाम एवं पेपर लीक का उच्च स्तरीय जांच महत्वपूर्ण है और उनको सरकार के द्वारा जल्द ही मान लेनी चाहिए। इस कड़ाके की ठंड में बीपीएससी अभ्यर्थी पटना के गर्दनीबाग में पिछले 20-22 दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उनको सरकार लगातार अनदेखी कर रही है। युवा और छात्रों के साथ खिलवाड़ ठीक नहीं है। छात्र और युवा देश के भविष्य होते है।
 वही जाप नेता डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि जब तक अभ्यर्थियों की मांगे सरकार नहीं मान लेती है तब तक इस तरह की धरना प्रदर्शन, रोड जाम, बिहार बंद छात्र युवा शक्ति भोजपुर करती रहेगी। वही जाप नेता लड्डू यादव ने बताया कि इस कड़ाके की ठंड में पटना के गर्दनीबाग में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं अभ्यर्थियों के साथ लाठी डंडे की बौछार के साथ-साथ वॉटर कैनल से पानी बरसाना कहां तक जायज है, मानवाधिकार भी इस मामले में कुछ नहीं बोल रही है। नीतीश सरकार को इसके प्रति सकारात्मक रवैया अपनाने की जरूरत है। जाप नेता संजय यादव उर्फ़ नेताजी ने बताया कि पटना के गर्दनीबाग में धरना प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर लाठी बरसाना बिल्कुल ही जायज नहीं है और वहां के सिटी एसपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दोषी पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। 
जाप छात्र नेता सुजीत कुशवाहा ने बताया कि पटना के गर्दनीबाग में बैठे अभ्यर्थियों पर जो ऐफ आइ आर की गई है उसको तुरंत वापस लेनी चाहिए यह कहीं से वाजिब नहीं हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय कुमार सुमन, अमरेश कुमार अर्जुन यादव, सनोज यादव, मनोज यादव, कुणाल सिंह, अभिनव सिंह, गुड्डू यादव, रवि शंकर सिंह, रंजीत कुमार पप्पू, छात्र नेता रजनीश यादव, राम तपस्या यादव एवं सैकड़ो कार्यकरता मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post