आरा के जेल रोड में दुकान में लगी भीषण आग


रिपोर्टर : जितेंद्र कुमार

आरा। भोजपुर जिले के आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के जेल रोड में अचानक एक दुकान में भीषण आग लग गई जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया बताया जा रहा है कि दुकानदार दुकान बंद करके घर चला गया था तभी अचानक दुकान में आग लग गई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के जेल रोड में स्थित बिछावन घर में अचानक आग लगने से सनसनी मच गई जिसमें की लाखों का सामान जलकर राख हो गया बाद में कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। 

स्थानीय लोगों के अनुसार शादी समारोह में पटाखे छोड़े जा रहे थे जिससे निकली चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरा दुकान धु धु कर जलने लगा बाद में दमकल की चार गाड़ियों में कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया इस संदर्भ में फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना के बाद तुरंत दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और किसी तरह आग को बुझाया गया आग लगने के कारण आसपास के घरों को आनन फानन में खाली कराया गया वहीं स्थानीय लोगों ने दुकानदार के हुए नुकसान को लेकर मुआवजा देने की मांग की है ।

Post a Comment

0 Comments