सदर अस्पताल के इमरजेंसी में बैठे रहे मरीज, डॉक्टर गायब

संवाददाता जितेंद्र कुमार 
आरा। अपने कारनामे को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाला आरा का सदर अस्पताल एक बार फिर चर्चा में है जहां की सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से घंटो डॉक्टर गायब रहे और मरीज परेशान रहे यह वाकया 1 घंटे से ज्यादा तक चला जिसके बाद एक बार फिर सदर अस्पताल की व्यवस्था और सिस्टम पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में 2:00 बजे से डॉक्टर महावीर प्रसाद गुप्ता की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन एक घंटा बीत जाने के बाद भी वह नहीं पहुंचे और मरीज एवं उनके परिजन इधर-उधर भटकते दिखे बताया जा रहा है कि ड्यूटी लगने के बाद भी डॉक्टर महावीर प्रसाद गुप्ता वहां नहीं पहुंचे सदर अस्पताल के इमरजेंसी में काफी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं लेकिन डॉक्टर के नहीं रहने से उनका काफी परेशानी का सामना करना पड़ा बाद में इसकी सूचना सदर अस्पताल के सिविल सर्जन को दी गई और तकरीबन 1 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद दूसरे डॉक्टर को वहां बुलाया गया तब जाकर मरीजों का इलाज शुरू हुआ लेकिन तब तक मरीज इधर-उधर बिना इलाज के घूमते रहे इस संदर्भ में सिविल सर्जन सदर अस्पताल डॉक्टर शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि रोस्टर में डॉक्टर महावीर प्रसाद गुप्ता की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन उनका फोन लगाने के बाद भी उन्होंने फोन नहीं रिसीव किया और ड्यूटी पर नहीं पहुंचे हैं जो की घोर लापरवाही है इस पर उन्होंने कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई करने की बात कही है अब देखने वाली बात यह होगी कि इस मामले के सामने आने के बाद लापरवाह डॉक्टर पर क्या कार्रवाई हो पाती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post