जिला सहकारिता पदाधिकारी के गलत व्यवहार से नाराज हुए पैक्स अध्यक्ष ने किया धरना प्रदर्शन

रिपोर्टर जितेन्द्र कुमार 
आरा:  भोजपुर जिले में धान अधिप्राप्ति जोरों पर है और पैक्स के माध्यम से किसान के धान की खरीदारी की जा रही है वहीं जिले में कई ऐसे पैक्स है जिनके द्वारा धान की पहले खरीदारी कर ली गई है। लेकिन उनके पैसे का भुगतान नहीं किया जा रहा है क्योंकि सरकार की नजर में हुए पैक्स डिफाल्टर की श्रेणी में है। जिसके कारण उनका ना तो खाते में पैसे जा रहे हैं और नहीं उनको डिफाल्टर की श्रेणी से हटाया जा रहा है। जिसको लेकर आज दो दर्जन से ज्यादा की संख्या में जिले से आए हुए पैक्स अध्यक्ष जब इस संदर्भ में जिला सहकारिता पदाधिकारी भोजपुर से मिलने उनके कार्यालय में पहुंचे और अपनी बातों को रख रहे थे तभी उसे दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी भोजपुर लवली के द्वारा समिति अध्यक्षों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए अपमानजनक व्यवहार किया जाने लगा जिसके कारण नाराज पैक्स अध्यक्षों ने उनके कार्यालय के बाहर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक प्रांगण में जमकर नारेबाजी की एवं प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि जब वे लोग अपने मामले को लेकर जिला सहकारिता पदाधिकारी से बैठक करने के लिए और अपनी समस्या का समाधान करने के लिए वे लोग पहुंचे तो जिला सहकारिता पदाधिकारी ने अपना आपा खो दिया और पैक्स अध्यक्षों के साथ तुम ताम करते हुए उन लोगों को अपने कार्यालय से भगा दिया गया। जिससे नाराज होकर वे लोग कार्यालय परिसर में ही धरने पर बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे उन लोगों का कहना है कि पूर्व के अध्यक्ष के द्वारा पैक्स को डिफॉल्टर किया गया है। जिसका खामियाजा उन लोगों को भुगतना पड़ रहा है इसलिए वे लोग इनको यहां से हटाने की मांग कर रहे हैं और जब तक इनको यहां से हटाया नहीं जाएगा वे लोग प्रदर्शन करते रहेंगे इस संदर्भ में बड़गांव के पैक्स अध्यक्ष रिंकू मुखिया ने बताया कि 2017 2018 में जिला पदाधिकारी भोजपुर द्वारा त्रिस्तरीय कमेटी बनाकर जांच की गई थी। उसमें सभी पैक्सोंको जांचोंप्रांतदोष मुक्त कर दिया उसके बाद संबंधित पदाधिकारी के ऊपर एफआईआरकिया गया था और सभी पॉक्सोके पैसे का भुगतान करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन अभी तक इसको पूरा नहीं किया जा सका और नहीं जिला सहकारिता पदाधिकारी के लेवल से पैसे के भुगतान के संदर्भ में कोई कार्रवाई की गई। जिसके कारण उन लोगों को यह परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उन लोगों ने जिला सहकारिता पदाधिकारी पर बिचौलियों को प्रश्रय देते हुए उनसे धान खरीदारी करने का आरोप लगाया है। वही इस संदर्भ में जब जिला सहकारिता पदाधिकारी लवली से बात की की गई तो उन्होंने कहा कि पैक्स अध्यक्षों के साथ उनकी बैठक थी। जिसमें डिफाल्टर पैक्सों को अन्य पाक से टैग करने के संदर्भ में इसको बुलाया गया था ताकि धान अधिप्राप्ति में किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े और किसान अपना फसल आराम से बेच सके वही टैक्स अध्यक्ष चाहे तो अपने समिति को डिफाल्टर की श्रेणी से निकाल सकते हैं। वही दुर्व्यवहार और अपमानजनक बात कहीं कुछ नहीं हुई है। 
मौके पर उपस्थित लोगों में बड़गांव पैक्स अध्यक्ष रिंकू मुखिया, बड़कागांव पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, अभय कुमार पियनिया पैक्स, रंजय कुमार कोरनडीहरी पैक्स, काजल कुमारी अंधारी पैक्स, अजित कुमार पांडुरा पैक्स, संजय कुमार सिंह अमहरुआ पैक्स, रामधारी राय व्यापार मंडल सहार, रमेश राय चौरी पैक्स, सुबोध चौधरी गोठुला पैक्स, देवकुमार सिंह जमुआव पैक्स, ललित नारायण मिश्रा सोनवर्षा पैक्स, रामजी प्रसाद कटेया पैक्स, राकेश पांडेय पोषवा पैक्स, दिनेश्वर राय बचरी पैक्स, रमेश सिंह बभनियाओं पैक्स, पंकज कुमार सिंह कसाप पैक्स, राजदेव सिंह सुखरौली पैक्स, ओमप्रकाश सिंह चकिया पैक्स, जितेंद्र सिंह ओसाइ पैक्स, प्रेम कुमार सिंह राजापुर पैक्स, रामेन्द्र नारायण सिंह गीधा पैक्स, सुनील सिंह कोइलवर पैक्स, शिवकुमारी देवी भड़सर पैक्स, बाल्मीकि चौधरी परसिया पैक्स, त्रिवेणी प्रसाद सिंह उपाध्यक्ष सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक समेत काफी संख्या में पैक्स अध्यक्ष उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post