अपने निजी स्तर से लंगर रसोई चलाकर बाढ़ पीड़ितों को भोजन करा रहे हैं राजद नेता रघुपति यादव

रिपोर्टर जितेन्द्र कुमार 
आरा। आरा सदर प्रखंड अंतर्गत पिरौटा पंचायत के पिरौटा गांव स्थित राजद नेता रघुपति यादव के आवास पर बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए अपने निजी स्तर से लंगर रसोई चलाकर प्रेमपूर्वक भोजन कराया जा रहा है।
राजद नेता रघुपति यादव ने कहा कि _"मेरे जिस्म में जब तक जान रहेगी, जनता-जनार्दन की सेवा का संकल्प अटूट रहेगा। आज से मेरे यहाँ पंचायत के लिए लंगर रसोई शुरू कर दी गई है और जब तक सामान्य स्थिति बहाल नहीं हो जाती, यह लगातार चलती रहेगी। यहीं से पैकेट तैयार कर पूरे बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर वितरण भी किया जा रहा है।"_वहीं पूर्व मुखिया विजय यादव ने कहा कि _"इस आपदा से निपटने के लिए हमारा पूरा परिवार लगा हुआ है। जब-जब बाढ़, आपदा या कोरोना जैसी स्थिति आती है, हम हमेशा अपने स्तर से प्रभावित लोगों के बीच जाकर प्रेम से बैठाकर खिलाने और घूम-घूम कर वितरण करने का काम करते हैं। सेवा करने में ही हमारे पूरे परिवार को आनंद मिलता है।"_ इस अवसर पर टपू कुमार, अनिल राणावत, टुनू कुमार, चंगनी यादव, मदन यादव, मुकेश ठाकुर, ओमप्रकाश यादव, रामचंद्र यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post