रिपोर्टर: जितेन्द्र कुमार
आरा। जीन पॉल्स हाई स्कूल, आरा के विद्यार्थियों ने CBSE ईस्ट ज़ोन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के साथ-साथ आरा और भोजपुर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में कई पदक अपने नाम किए।
विद्यालय के लिए विशेष उपलब्धि यह रही कि U-14 बालक वर्ग की आधिकारिक पदक तालिका में जीन पॉल्स हाई स्कूल ने 5वां स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
पदक विजेता खिलाड़ी बालक वर्ग रौशन कुमार ओझा — कक्षा 9, U-14, 42-44 किग्रा—स्वर्ण पदक, आदित्य कुमार—कक्षा 12 PCM, U-17, 57-60 किग्रा—कांस्य पदक, आशीष कुमार—कक्षा 9, U-14—कांस्य पदक, बालिका वर्ग : इशिका कुमारी — U-14, 42-44 किग्रा— स्वर्ण पदक, अनुष्का कुशवाहा—U-14, 48 किग्रा—रजत पदक, वंदना कुमारी—U-19, 75 किग्रा—रजत पदक, अंकिता मिश्रा—U-19, 81 किग्रा—रजत पदक, इस सफलता में विद्यालय की Sports Teachers एवं Coaching Team का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विशेष रूप से Azizur Rahman और Azharuddin Khan के कुशल मार्गदर्शन एवं कठोर प्रशिक्षण ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। विद्यालय प्रबंधन ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्टता की संस्कृति को मजबूत करने वाली सफलता है। विद्यालय परिवार ने सभी युवा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी विद्यार्थी खेल के क्षेत्र में इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का नाम रोशन करते रहेंगे।