आरा। श्री शिव बारात शोभायात्रा समिति, आरा (भोजपुर) की ओर से मां विंध्यवासिनी उत्सव भवन, मीर गंज, आरा में महत्वपूर्ण बैठक सह भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शिव बारात शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने की। समारोह में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, धर्मप्रेमी नागरिकों एवं शिवभक्तों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। समारोह के दौरान समिति के उपाध्यक्ष श्री माजिल सिंह को पूर्व मध्य रेलवे (हाजीपुर जोन) के ZRUCC सदस्य मनोनीत किए जाने पर भव्य नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, आरा के पूर्व विधायक सह पूर्व कृषि मंत्री एवं समिति के संरक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह समारोह में शामिल हुए। उनके साथ समिति के महासचिव राजेंद्र तिवार श्री माजिल सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए समिति के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की सराहना की।
भव्य एवं अनुशासित स्वरूप में निकलेगी शिव बारात
बैठक में आगामी श्री शिव बारात शोभायात्रा को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि इस बार शिव बारात को भव्य स्वरूप में निकाला जाएगा और पूरी शोभायात्रा अनुशासन एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न होगी।
बैठक में विभिन्न झांकियों, श्रद्धालुओं की सहभागिता, शोभायात्रा के मार्ग, व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। समिति की ओर से कहा गया कि शिव बारात की भव्यता के साथ धार्मिक मर्यादा, अनुशासन और व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं शिवभक्तों से शोभायात्रा को सफल बनाने तथा पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम का मंच संचालन दुर्गेश सिंह ने किया। वहीं स्वागत समिति के उपाध्यक्ष राजवीर सोनी, अमित दुबे एवं विकास गुप्ता सहित अन्य लोग भी समारोह में शामिल हुए।इस अवसर पर श्री शिव बारात शोभायात्रा समिति के महासचिव राजेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता, सचिव आकाश सराफ, उपाध्यक्ष प्रतीक राज, मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार एवं सह झांकी प्रमुख राधे गुप्ता सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सोनालाल जी, अजय सिंह, गुड्डू बबुआन, मंटू मुखिया, विशाल सिंह, छोटू सिंह, राहुल चौरसिया, अंशु सिकरवाल सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की और श्री माजिल सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका कार्यक्रम को सफल बनाने में हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। संगठन के कार्यकर्ताओं ने आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान पवन सत्यार्थी, आदित्य राज चंदन, रोहित सिंह बजरंगी, विक्की सिंह आजाद, जय केशरी, परवीन बजरंगी, विकास कुमार, कुंदन जी, हरेराम जी, ऋतिक जी, सोनू कुमार, गोलू जी, अभिषेक, आलोक बजरंगी, मनीष केशरी एवं राज केशरी सहित हिन्दू जागरण मंच के अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। समारोह के अवसर पर समिति की ओर से लिट्टी-चोखा के सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित अतिथियों, समिति के सदस्यों एवं शिवभक्तों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और इसी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।