प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली , जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्टर : आकाश कुमार

आरा में बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को दिनदहाड़े गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। बतादें की अपराधियों की गोली प्रॉपर्टी डीलर के सिर के ऊपरी हिस्से में लगी है। घायल प्रॉपर्टी डीलर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना कोईलवर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की है।
जख्मी प्रॉपर्टी डीलर की पहचान कोईलवर थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव निवासी राघव सिंह के 40 वर्षीय बेटे मिथिलेश सिंह के रूप में हुई है। जख्मी प्रॉपर्टी डीलर मिथिलेश सिंह की भाभी कोईलवर प्रखंड के दौलतपुर पंचायत की मुखिया हैं। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी डीलर मिथिलेश सिंह साल 2013 में मोहम्मदपुर गांव के ही रामाधार पांडेय एवं जितेंद्र पांडेय से 17 कट्ठा जमीन खरीदा था। शुक्रवार की दोपहर जब वह उक्त जमीन की नापी करवाने के बाद घेराबंदी करा रहे थे। तभी गांव के ही विनोद पांडेय, जय प्रकाश पांडेय, महेश पांडेय,विक्की पांडेय एवं उनके घर की एक महिला हथियार लेकर वहां आ धमके और गाली-गलौज करने लगे। जब मिथिलेश सिंह ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

गोली लगने के बाद मिथिलेश सिंह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और मिथिलेश सिंह को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गए। इसके बाद घायल प्रॉपर्टी डीलर को बेहतर इलाज के लिए बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
वही भोजपुर एसपी ने बताया कि जयप्रकाश पांडेय और उनके भाइयों तथा मुखिया के परिवार के सदस्यों के बीच एक जमीन को लेकर विवाद था। जिसका निस्तारण भी शनिवार की भूमि विवाद जनता दरबार में अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष द्वारा कर दिया गया था। मुखिया परिवार द्वारा उस जमीन का घेराव किया जा रहा था। उसी के क्रम में जय प्रकाश पांडेय और उनके परिवार के सदस्यों ने मिथिलेश सिंह के ऊपर फायरिंग कर दी। जिससे उनकी सिर में गोली छिलते हुए निकल गई। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post