भोजपुर में लड़की के साथ छेड़खानी करने का विरोध करने पर दूल्हे की पिटाई



आरा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के खलिसा गांव स्थित सिवान के समीप शुक्रवार की रात लड़कियों के साथ छेड़खानी करने का विरोध करने पर दूल्हे की ही जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी दूल्हा उदवंतनगर थाना क्षेत्र के खलीसा गांव निवासी अमन कुमार पासवान है। बताया जाता है कि खालीसा गांव निवासी अमन कुमार पासवान की शादी चांदी थाना क्षेत्र के जोकटा गांव निवासी सत्येंद्र पासवान की बेटी से शादी तय हुई थी और शुक्रवार को सभी लोग बारात ले जाने की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान यह घटना घट गई। वहीं दूसरी ओर जख्मी दूल्हे की बड़ी ने बताया कि शुक्रवार की रात सभी लोग परछावन का कार्यक्रम को लेकर गांव में ही स्थित सिवान पर जा रहे थे। उसी दौरान बीच रास्ते मे गांव का ही एक युवक उनकी घर की लड़की के साथ छेड़खानी करने लगा और उसका दुपट्टा खींच दिया। जब दूल्हे ने इसका विरोध किया तो उक्त युवक से तीखी नोकझोंक हुई। जिसके बाद उक्त युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद उसे परिजन द्वारा इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post