भोजपुर में बेल्चा से पीट-पीटकर मजदूर का हत्या कर फेंका गया शव बरामद


आरा। भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में एक मजदूरकी बेल्चा से पीट- पीटकर हत्या कर फेंका गया शव बरामद हुआ है। उसका शव शुक्रवार की सुबह गांव में ही स्थित बधार से बरामद हुआ है। शव के मिलने से गांव में एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही चांदी थाना इंचार्ज सौरव कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए।वहीं घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण शव को उठाने एवं पोस्टमार्टम कराने से साफ इंकार करने लगे। पुलिस के समझाने बुझाने के बाद ग्रामीण का गुस्सा शांत हुआ। जिसके बात पुलिस शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक पेशे से मजदूर थे एवं बालू घाट पर मजदूरी किया करते थे। इधर मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे खाना खाकर घर से निकले थे। गुरुवार की देर शाम जब घर वापस नहीं लौटे तो उन्होंने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। शुक्रवार की सुबह जब गांव के ही कुछ लोगों ने उनके शव को बधार में पड़ा देखा। जब जाकर उन्होंने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना पाकर मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post