भोजपुर में विवाहिता की हत्या की दर्ज कराई गई थी प्राथमिकी, जिंदी हुई बरामद

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव का है मामला

आरा। भोजपुर से एक अजीबोगरीब मामला निकल कर सामने आया है। जहां विवाहिता के मायके वालों द्वारा थाने में उसके हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उस महिला को जिंदा बरामद किया गया है। मृतक के ससुराल वाले ही अपनी बहू बहु को उदवंतनगर थाना लेकर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस से कहा कि हमने बहू की हत्या नहीं की है। हालांकि महिला अभी कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं है। यह पूरा मामला उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव का है। महिला के जिंदा बरामद होते हैं हत्या के मामले का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस अब बरामद विवाहिता प्रियंका देवी का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराएगी। बता देगी बक्सर जिला के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी विजय शंकर मिश्रा ने अपनी पुत्री प्रियंका देवी की शादी जून वर्ष 2018 जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव निवासी स्व.वीरेंद्र पांडेय के पुत्र मुकेश पांडेय से की थी। शादी के एक माह बीतने के बाद से ही उसके पति मुकेश पांडेय द्वारा उसके साथ मारपीट एवं उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। विवाहिता को घर से प्रताड़ित करने के बाद कुछ भगाया भी गया था। जिसके बाद वह अपने मायके रघुनाथपुर गांव में ही रहती थी। इसको लेकर विवाहिता प्रियंका देवी ने मार्च 2022 में महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने अपने पति और गोतनी पर प्रताड़ित करने एवं मारपीट करने का आरोप लगाया था। विवाहिता का आरोप था कि उसके पति का उसकी भाभी से अवैध संबंध है। जिसको लेकर शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जाता था। यही नहीं गर्भावस्था के दौरान भी उसके पति द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया था। वहीं दूसरी ओर विवाहिता के भाई विकाश मिश्रा ने दैनिक अखबार को बताया कि महिला थाना में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद ससुराल पक्ष को बुलाया गया था। इसके बाद कॉन्सलिंग कर सशर्त ठीक से रखने की बात बोले थे। इसके बाद बहन को ससुराल अपने साथ लेकर चले गए। लेकिन इसके बाद ही प्रताड़ित करते थे। वह लोग फोन से बात नहीं कराते थे। उसी बीच वर्ष 2019 में उसे एक पुत्र रूपम हुआ। उसे ससुराल ले जाने के एक डेढ़ महीने बाद उसके ससुराल वाले अपना पैतृक गांव छोड़ दिया और पटना जिला के बिहटा में रहने चले गए। इसके बाद विवाहिता के भाई विकास मिश्रा द्वारा 10 मई 2023 को उदवंतनगर थाना में दहेज के लिए बहन की हत्या करने के आरोप में पति सहित तीन लोगों को आरोपित किया था। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि दहेज में रुपये व गहने की मांग को लेकर उसकी बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था एवं हत्या करने की धमकी भी दी जा रही थी। जिसके बाद विवाहिता के भाई के बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच बीते माह मई के दूसरे सप्ताह में ससुराल पक्ष विवाहिता को लेकर जिंदा थाने पहुंच गए और बताया कि महिला जिंदा है। इसके बाद सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गए और हत्या के मामले का पर्दाफाश हो गया। वही इस मामले में उदवंतनगर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि विवाहिता के ससुराल वाले पटना में रहते हैं। विवाहिता भी वहीं पर थी। विवाहिता जिंदा है। लेकिन पैरालिसिस की शिकार है। अभी वह चलने फिरने में असमर्थ है। महिला को थाने में बेड पर ही लाया गया था। वह भी बयान देने की स्थिति में नहीं है। बरामद विवाहिता को उसके मां-बाप अपने साथ लेकर चले गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post