शांति मेमोरियल हाॅस्पिटल को मिला टॉप परफॉर्मिंग अस्पताल का दर्जा

जिलाधिकारी ने हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ. विकास को प्रदान किया Appreciation Certificate

लगातार छठी बार अस्पताल को मिला Appreciation Certificate


आरा। शहर के बाबू बाजार स्थित शांति मेमोरियल अस्पताल को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत टॉप परफॉर्मिंग अस्पताल का दर्जा प्राप्त हुआ है। इसको लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में डीएम राजकुमार ने शांति मेमोरियल हॉस्पिटल आरा के सीएमडी डॉ. विकास सिंह एवं उनकी पत्नी डाॕ. गुंजन सिंह को Appreciation सर्टिफिकेट प्रदान किया। शांति मेमोरियल अस्पताल को लगातार छठी बार यह सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर महापौर इंदू देवी, एसपी प्रमोद कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहें। बता दें की दिल्ली से आई विशेष टीम द्वारा तकरीबन जिले के विभिन्न इलाको में जाकर निजी अस्पतालों का जायजा लिया था। इसमें टॉप परफॉर्मिंग अस्पतालों में शांति मेमोरियल अस्पताल का चयन किया गया। इस अस्पताल में 24 ×7 दिन मरीजो का ईलाज एवं आॅपरेशन किया जाता है। चिकित्सक द्वारा लेप्रोस्कोपिक व अन्य विधि से स्वयं ऑपरेशन किया जाता है। शांति मेमोरियल अस्पताल को Appreciation Certificate मिलने पर जिले के चिकित्सकों, बुद्विजीवियों एवं समाजसेवियों ने सीएमडी डॉ. विकास सिंह को बधाई दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post