सावन का पहला सोमवार: शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

भगवान भोलेनाथ को समर्पित श्रावण मास की शुरुआत आज से हो गई। सावन के पहले सोमवार पर आरा सहित प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्त बड़ी संख्या में सुबह चार बजे से ही मंदिरों में दर्शन के लिए लाइन में लग गए।आरा के महादेवा रोड बघवा गली स्थित प्रसिद्ध बक्शी शिव मंदिर में सुबह की आरती के लिए एक दिन पहले ही तैयारियां कर ली गई थीं।शहर के इस शिवालय में बाबा भोलेनाथ का श्रृंगार किया गया और आचार्य पंडित श्री चंद्रशेखर तिवारी , शास्त्री पवन तिवारी ,पंडित राजू तिवारी के नेतृत्व में आरती की गई।
मंदिरों में हर हर महादेव के गूंज होती रही। श्रद्घालु बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कतारों में लगे हुए हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post