भोजपुर जिला के व्यवसायियों की शीर्ष प्रतिनिधि संस्था भोजपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री, आरा के पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न हुआ। सर्वसम्मति से प्रदीप नारायण दास अध्यक्ष एवं डॉ. आदित्य बिजय जैन महासचिव पद के लिए मनोनित

रिपोर्टर जितेन्द्र कुमार 
आरा। भोजपुर जिला के व्यवसायियों की शीर्ष प्रतिनिधि संस्था भोजपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री, आरा के पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न हुआ। सर्वसम्मति से प्रदीप नारायण दास अध्यक्ष एवं डॉ. आदित्य बिजय जैन महासचिव पद के लिए मनोनित हुए।

ज्ञात हो कि भोजपुर चैम्बर की आम सभा रविवार, 23 अगस्त को श्री मैना सुन्दर भवन में सम्पन्न हुई। भोजपुर चैम्बर के सदस्यों ने आगामी सत्र 2026-28 के लिए पदाधिकारियों का मनोनयन किया। विशेष बात रही कि सदस्यों द्वारा चैम्बर की परम्परा के अनुसार सर्वसम्मति से बिना चुनावी प्रक्रिया के पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न हुआ। उपाध्यक्ष पद पर श्री मातादीन अग्रवाल एवं जीवन कुमार, संयुक्त सचिव मनीष अग्रवाल एवं गुरूचरण सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर संजय जालान का मनोनयन हुआ। साथ ही कार्यकारिणि सदस्य के रूप् में मो. समर, कृष्ण माधव अग्रवाल, सुनील नैयर, धीरेन्द्र चन्द जैन, संजीव गुप्ता, शम्भु प्रसाद, प्रेम शंकर सिंह, जय प्रकाश अग्रवाल का मनोनयन हुआ।

भोजपुर चैम्बर की आमा सभा में उपस्थित व्यवसायी सदस्यों द्वारा व्यवसाय संचालन में आ रहे विभिन्न समस्याओं को बताते हुए उसके निराकरण के कुछ उपाय का भी सुझाव दिया। सदस्यों द्वारा प्रस्ताव स्वरूप पारित करते हुए सरकार के संबंधित विभिन्न मंत्रालय, विभाग एवं कार्यालय को उक्त प्रस्ताव की प्रति भेजने का निर्णय लिया। जिसमें मुख्य रूप् से सुनील नैयर ने उद्योग, संजीव गुप्ता ने बैंकिंग एवं वित्त, संचित अग्रवाल ने श्रम संसाधन, अजित कुमार ने ईपीएफ एवं ईएसआईसी, धीरेन्द्र चन्द्र जैन ने विद्युत, मनीष अग्रवाल ने विधि व्यवस्था, प्रेम शंकर सिंह ने रेलवे हवाई एवं जल मार्ग, राजेष अग्रवाल ने र्प्यावरण एवं जल संरक्षण, अलख नारायण दास ने ई-बिजनेस, राज बाबु केशरी ने पर्यटन के माध्यम से नए उद्यम की संभावनाएं, संजय गुप्ता ने ट्रांस्पोर्ट, आदित्य बिजय जैन नागरिक सुविधा, सिद्ध बिजय जैन ने युवा शक्ति का सदुपयोग, मो. समर ने जीएसटी, आदेश जैन यातायात, हर्षित बिजय जैन ने आयकर से संबंधित प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि स्वरूप् बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज, पटना के अध्यक्ष पी. के. अग्रवाल ने व्यवसायियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति है। व्यवसायियों को संगठित रहना अति आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि हम चैम्बर वाले सरकार से बात फैक्ट और व्यवहारिकता के साथ करते हैं। नए युवा उद्यमियों से कहा कि उद्यम स्थापित करने में यदि किसी उद्यमी को कोई समस्या आ रही है तो भोजपुर चैम्बर के माध्यम से बिहार चैम्बर को अवगत कराएं, बिहार चैम्बर राज्य स्तर पर संबंधित कार्यालय से सम्पर्क करेगा। पारित प्रस्ताव में वर्णित व्यवहारिकता से प्रभावित होकर कहा कि ये अत्यन्त उपयोगी सुझाव बिहार सरकार तक पहुंचाने में बिहार चैम्बर भी पहल करेगा।
नवपदस्थापित उपाध्यक्ष जीवन कुमार, विधान पार्षद ने अपने सम्बोधन में कहा कि बिहार का विकास हो रहा है। सरकार द्वारा भी कई योजनाएं बनायी जा रही हैं। उन्होंने व्यवसायी हित में यू.पी.आई. पर लगने वाला चार्ज हटाने, भोजपुर जिला में उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहन देने, विधि व्यवस्था सुचारू करने के साथ मेक इन इंडिया को बढ़ावा देते हुए कहा कि भोजपुर चैम्बर द्वारा उठाये मुद्दों को सरकार तक पहुंचाकर सरकार के साथ पॉलिसी निर्माण का प्रयास करेंगे।

डॉ. एस. के. रूंगटा ने व्यवसायियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें एकजुट रहना है क्योंकि हम व्यवसायी ही सबसे बड़े टैक्स पेयर हैं, सबसे अधिक रोजगार प्रदाता हैं, हम शांति से 18-20 घंटा प्रतिदिन काम करते हैं और समाज द्वारा हमें कमजोर समझा जाता है।भोजपुर चैम्बर के महासचिव डॉ. आदित्य बिजय जैन ने व्यवसायी की विभन्न छोटी-बड़ी कठिनाइयों को साझा करते हुए कहा कि मुख्य रूप से ऑनलाईन की अत्याधुनिक युग में हमें पारम्परिक व्यवसाय के साथ ही नयी तकनीक आधारित ऑनलाईन व्यवसाय पर भी ध्यान देना चाहिए। सरकार द्वारा बड़े उद्यगों को एक रुपए में जमीन उपलब्ध कराने पर कहा कि सबसे जरूरी सरकार को छोटे उद्यमों को भी ध्यान देना आवश्यक है।
इस अवसर पर पूर्व विधान पार्षद माननीय लाल दास राय, भाई ब्रह्मेश्वर, राम दिनेश यादव, आलोक अंजन, बीरबल यादव, राजेन्द्र र्प्यावरण ने भी अपने उद्गार प्रेषित किया। आम सभा में अवीनाश अग्रवाल, सुनील नैयर, रवि जालान, अक्षत जालान, आदित्य खेमानी, मनोज खेमानी, मो. कामरान, राम कृष्ण अग्रवाल, अजीत रंजन, डी. राजन, नवीन प्रकाष, डॉ. विजय गुप्ता, प्रतीक, बिभू जैन आदि समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।  धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष प्रदीप नारायण दास ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post