युवा संवाद कार्यक्रम को लेकर भाजयुमो ने की प्रेस वार्ता

रिपोर्टर जितेन्द्र कुमार 
आरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आगामी *युवा संवाद कार्यक्रम को लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विभु जैन ने की। इस दौरान उन्होंने युवा संवाद कार्यक्रम के प्रारूप एवं उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला अध्यक्ष विभु जैन ने कहा कि *युवा संवाद कार्यक्रम युवाओं की आवाज और उनके हितों को केंद्र में रखकर आयोजित किया जा रहा है।* कार्यक्रम में जिले के युवा अपनी समस्याओं, सुझावों और विचारों को खुलकर सामने रखेंगे। युवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद के माध्यम से उनके विचारों को समझने और उनके समाधान की दिशा में पहल करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक ऋषभ सिंह ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनके विचारों को मंच देना समय की आवश्यकता है। युवा संवाद के माध्यम से जिले के युवाओं को अपनी बात रखने के लिए एक सार्थक मंच उपलब्ध कराया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान युवा मोर्चा के पदाधिकारी जिला प्रभारी वरुण सिंह, महामंत्री उमंग चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक विराट,विष्णु मिश्रा, मीडिया सह संयोजक कौशल कलवार, जिला मंत्री अमलेश यादव, रविश सिंह, प्रियांशु श्रीवास्तव, रत्नेश नंदन, आरा नगर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष गौतम श्रीवास्तव और आरा नगर उत्तरी मंडल अध्यक्ष धीरज सोनी, राहुल तिवारी, पीयूष कुमार, अंकित तिवारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post