बालू मामले मे राधाचरण उर्फ़ सेठ जी के यहा ईडी छापेमारी


आरा : इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर  से आ रही है जहां जदयू एमएलसी राधाचरण सेठ के घर पर छापेमारी चल रही है। बताते चलें की यह छापेमारी  ईडी के तरफ से की जा रही है। वहीं बताया जा रहा कि बालू से जुड़े मामले में ईडी  कि छापेमारी की जा रही है। बता दे कि इससे पहले भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने फरवरी महीने में  अचल संपत्ति को लेकर इनके कई ठिकानों पर रेड मारी थी। इस दौरान पांच दिनों तक इनके और करीबियों के यहां पूछताछ हुई थी। इसके साथ ही झारखंड में भी ईडी की टीम रेड मारी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, धनबाद और हजारीबाग जिले में सोमवार को अहले सुबह ईडी के अधिकारी कई कारोबारियों के आवास आ पहुंचे। ईडी की टीम बालू कारोबारी जगनारायण सिंह सहित कई कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।  झारखंड में यह रेड पांच  जगहों पर चल रही है। जिसमें सिटी सेंटर, सिंदरी, चंचनी कॉलोनी धईया, पॉलीटेक्निक रोड, धीरेंद्रपुरम धईया और धईया के ऑफिस और आवास शामिल है। बताया जा रहा है कि,  बिहार के आरा,औरंगाबाद, डेहरी ऑन सोन समेत कई जिलों में बालू कारोबार को लेकर छापामारी की गई है। ईडी की टीम पूरे घर की तलाशी ले रही है।बाहर में पुलिस बल तैनात है घर के मेन गेट को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही झारखंड में भी कई लोगों के घरों में रेड चल रही है। हालांकि, ईडी के अधिकारी अभी कुछ भी कहने से इनकार कर रहे है।

Post a Comment

Previous Post Next Post