आरा में सरकारी नल पर पानी भरने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट व फायरिंग



आरा। शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में गुरुवार की देर रात सरकारी नल पर पानी भरने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट व फायरिंग हुई। जिसमें फायरिंग के दौरान छर्रा लगने से एक युवक जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जख्मी ने बताया कि गुरुवार की सुबह सरकारी नल पर पानी भरने के विवाद को लेकर उसकी मां एवं पड़ोसी की महिलाओं से कहासुनी हुई थी। लेकिन उस समय बात खत्म हो गई थी। इसके बाद उसी विवाद ने गुरुवार की रात एक बार फिर तूल पकड़ लिया। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।जिसके बाद दूसरे पक्ष के एक युवक के द्वारा फायरिंग कर दी गई। जिसमें फायरिंग के दौरान उसे छर्रा लग गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।  हालांकि इस मामले में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post