स्वर्गीय चिंता देवी का दूसरा पुण्यतिथि समारोह मना

रिपोर्टर जितेन्द्र कुमार

आरा। श्री कृष्ण चेतना समिति सभागार में लोजपा (राम विलास) के चिकत्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डाक्टर परवीन कुमार के पूज्य माता स्वर्गीय चिंता देवी का दूसरा पुण्यतिथि समारोह डाक्टर परवीन कुमार के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन यादव राम सकल सिंह भोजपुरिया ने किया। समारोह का उद्घाटन विधायक राधाचरण साह ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया। अपने संबोधन में राधा चरण साह ने कहा कि दिवंगत चिता देवी एक सफल गृहिणी के साथ साथ एक अच्छा समाजसेवी थी। वो एक स्वास्थ्य समाज के स्थापना के लिए हमेशा जनता को जागृत किया करती थीं। समाज में उच्च नीच छुआछूत को भेद मिटाने के लिए समाज में बैठक कर लोगो को समझाती थी। यही नहीं शादी विवाह एवम अन्य किसी प्रकार के मांगलिक कार्यों में चढ बढ़ कर अपनी सहभागिता रखती थी। लोजपा रामविलास के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रो विजय कुमार मुखिया ने अपने संबोधन में कहा कि श्रद्धेय चिंता देवी ने अपने बच्चो को संस्कार दी है वो आज समाज को देखने को मिल रहा है की आज उनके पुत्र डाक्टर परवीन कुमार ने उनका पुण्यतिथि समारोह के रूप में अपने माता जी को याद कर रहे हैं इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। समारोह को संबोधित करने वाले लोगों में निर्मल सिंह शकरवार, राम विशुन प्रसाद, डाक्टर संतोष कुमार, सोनु कुमार, रवि कुमार, लोजपा चिकत्सा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष डाक्टर मंटू कुमार, सुरेश यादव, ददन यादव, शिवकुमार यादव, ओमप्रकाश यादव, जगतेश्वर प्रसाद, राहुल कुमार, छोटे साव, सतेंद्र साव, हरेंद्र सिंह, भिखारी यादव, जनेश साव, संतोष कुमार, बीर बहादुर देव, राधेश्याम शर्मा, दिनेश यादव, यादव मोहन साव सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post