आरा। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ,भोजपुर इकाई के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु के नेतृत्व में संघीय पदाधिकारीयों ने जिलाधिकारी, भोजपुर मणेष कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित से औपचारिक मुलाकात की। शिक्षक संघ ने उक्त पदाधिकारी गण को डायरी और कलम देकर स्वागत किया।संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु ने बताया कि मुलाकात के दौरान शिक्षक हित,शैक्षणिक गुणवत्ता तथा शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने से संबंधित विभिन्न विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। जिलाधिकारी भोजपुर मणेष कुमार मीणा ने गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर फोकस देने की बात कही। संघीय पदाधिकारीयों ने जिलाधिकारी भोजपुर के सुझाव का स्वागत किया। साथ ही शिक्षकों की समस्याओं पर भी ध्यान रखने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी भोजपुर ने हर संभव सहयोग देने को आश्वस्त किए। उक्त समय ही असाध्य रोग से पीड़ित एक शिक्षिका के आवेदन के मद्देनजर जिला शिक्षा पदाधिकारी भोजपुर से दुरभाष पर बातचीत कर शिक्षिका को सहयोग करने को कहा।पुलिस अधीक्षक भोजपुर अवधेश दीक्षित ने कहा कि आपलोग भविष्य के निर्माता हैं। आप सभी के लिए मेरा दरवाजा हमेशा खुला है । संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु ने शिक्षा के साथ- साथ सदैव सकारात्मक सहयोग करने का पदाधिकारी गण को भरोसा दिया।इस अवसर पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु, प्रधान सचिव परमेश्वर पासवान, जिला सचिव सह् मीडिया प्रभारी मो. शौकत अली, जगदीशपुर महासचिव चंद्रदेव कुमार सिंह,गड़हनी प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, उदवंतनगर प्रखंड अध्यक्ष रीतेश कुमार, शिक्षक सह समाजसेवी रवि कुमार जी एवं हरेन्द्र कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे ।
बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से की औपचारिक मुलाकात
byUnknown
•
•
2 min read