आरा में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी: पैगंबर साहब के जन्मदिवस ,मिला भाईचारे और कौमी एकता का संदेश

रिपोर्टर जितेन्द्र कुमार 
आरा। हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस (ईद-ए-मिलादुन्नबी) के शुभ अवसर पर आरा शहर में एक विशाल जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान पूरे शहर में जश्न और अकीदत का माहौल रहा और आपसी सौहार्द के रंग में रंगा नजर आया।जुलूस में शामिल लोगों ने पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम द्वारा दिए गए इंसानियत, शांति, भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। इस मौके पर मुल्क में अमन-चैन और हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए विशेष दुआएं भी मांगी गईं। वहीं आरा शहर रामगढ़िया से जुलूस की शुरुआत की गई और आरण्य देवी, शीश महल चौक, गोपाली चौक, शिवगंज मोड़, बाबू बाजार होते हुए रमना पहुंचा जहां कई झांकियां आकर्षण की केंद्र बनी रही। वही इस जुलूस में हजारों लोग शामिल हुए और एक से एक करतब अपना दिखाते रहे जिससे लोग सड़कों पर अपनी गाड़ियों को रोक कर उनकी करतब को देखते रहे। यह दृश्य देखने लायक था।वही भोजपुर डीएम और एसपी ने त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी थी।जुलूस के दौरान संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी थी, पुलिस पदाधिकारियों को लगातार गश्त करने का निर्देश दिया गया था, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post