रात्रि में शहर की सुरक्षा व्यवस्था का SP ने लिया जायजा, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

रिपोर्टर: जितेन्द्र कुमार 
आरा। भोजपुर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में भोजपुर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार दीक्षित ने शनिवार की रात्रि आरा नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख एवं संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने पुरानी पुलिस लाइन, सिंडिकेट, गौसगंज, गंगी पुल, धरहरा पुल, सपना सिनेमा मोड़, शिवगंज, गोपाली चौक, शीशमहल चौक, बड़ी मठिया, धर्मन चौक, बड़ी मस्जिद, छोटी मस्जिद और महादेव टोला समेत कई क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने रात्रि गश्ती, पुलिस बल की तैनाती तथा प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद संबंधित पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार गश्त सुनिश्चित करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। आम लोगों में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए रात्रि गश्ती एवं पुलिस निगरानी को और प्रभावी किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post