आरा। जनता दल (यू) द्वारा “फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद” के प्रथम चरण के तहत आगामी 06 सितंबर 2026 को भोजपुर जिले के सरैया उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सफलता को लेकर बुधवार को आरा परिसदन के सभागार में तैयारी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की मुख्य अतिथि प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सह प्रदेश महासचिव श्रीमती अंजुम आरा जी रहीं। वहीं गरिमामयी उपस्थिति संदेश विधायक श्री राधाचरण सेठ जी, पूर्व विधायक श्री प्रभुनाथ राम जी एवं पूर्व विधान पार्षद श्री अजय सिंह जी की रही।
बैठक की अध्यक्षता जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री भीम सिंह पटेल जी ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता श्री शंभू सोनी जी ने किया।
बैठक में आगामी 06 सितंबर को सरैया उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित होने वाले “फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद” कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
06 सितंबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जनता दल (यू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा जी तथा बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी की विशेष एवं गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। दोनों वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में शामिल होकर फरक्का जल संधि से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखेंगे तथा कार्यकर्ताओं एवं आमजन को संबोधित करेंगे।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि फरक्का जल संधि से जुड़े विषय बिहार के हितों, गंगा नदी, राज्य के किसानों एवं आम जनता से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। ऐसे महत्वपूर्ण विषय पर व्यापक जन-जागरूकता एवं जनसंवाद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जनता दल (यू) द्वारा “फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
वक्ताओं ने कहा कि फरक्का बैराज एवं जल संधि से बिहार को होने वाले संभावित पर्यावरणीय एवं आर्थिक नुकसान तथा राज्य की जल संबंधी आवश्यकताओं को गंभीरता से समझने और जनता के बीच इस विषय पर संवाद स्थापित करने की जरूरत है। कार्यक्रम के माध्यम से बिहार के हितों से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।
बैठक में 06 सितंबर के कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने तथा अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव कन्हैया प्रसाद, अंजनी सिंह, प्रिंस बजरंगी, राजू मेहता, झूलन गौड़, बबन यादव, प्रियांशु कुशवाहा, अवधेश कुमार, अजीत मेहता, भोला शंकर पाल, प्रीतम कुशवाहा, डॉ. राजेंद्र चंद्रवंशी, अभय विश्वास भट्ट, संजय चौधरी, अक्षयबार चंद्रवंशी, हीरालाल गुप्ता, दुर्गा पटेल, अमरीश सिंह, विकाश सिंह, शिवशंकर राम, जितेंद्र राम, धर्मेंद्र सिंह, संजय यादव, मदन यादव, कमलेश यादव, ठाकुर प्रसाद, उज्जवल सिंह, हरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में दल के सम्मानित साथी उपस्थित रहे।