आरा। शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित "शांति स्मृति" संभावना आवासीय उच्च विद्यालय और मौलाबाग स्थित "शारदा स्मृति" संभावना पब्लिक स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जन्माष्टमी महोत्सव सह रूप सज्जा एवं फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंच संचालन वरीय शिक्षक श्री अरविंद ओझा ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत समूह नृत्य "श्याम सवेरे देखू तुमको कितना सुंदर रूप है.. से शुरू हुई। इसके बाद "अधरं मधुरं वदनं नयनं मधुरं गीत की प्रस्तुति नन्हे-मुन्ने बच्चों ने की। तत्पश्चात् रूप सज्जा एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण, सुदामा, यशोदा का रूप धारण कर अपनी कला का जौहर दिखाया। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं रूप सज्जा प्रतियोगिता में छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी कला का जौहर दिखाया। इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से बच्चों में अपने संस्कृति के प्रति लगाव के साथ-साथ अपनी कला के प्रदर्शन का मंच प्राप्त होता है। निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण योगीराज और ब्रहांड के गुरू है। कर्म की प्रधानता श्री कृष्ण का मूल मंत्र था। कार्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र एवं डॉ. अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से पुरस्कार और सर्टिफिकेट प्रदान कर किया। संभावना आवासीय विद्यालय में रूप सज्जा प्रतियोगिता में राधा एवं कृष्ण बनने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इसमें कुणाल कश्यप (कृष्णा) को प्रथम पुरस्कार, खुशी कुमारी (राधा), सक्षम सिंह (कृष्णा) को द्वितीय पुरस्कार, श्री पाण्डेय (राधा), अगस्तया मिश्रा (कृष्णा), जागृति कुमारी (राधा) को तृतीय पुरस्कार दिया गया। विशेष पुरस्कार आन्या सिंह (राधा), अनिका (राधा), रितिक कुमार (कृष्णा) एवं कृष्णा कुमार (कृष्णा) को दिया गया। वही संभावना पब्लिक स्कूल में रूप सज्जा प्रतियोगिता में राधा एवं कृष्ण बनने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इसमें शिवांश तिवारी (कृष्णा) को प्रथम पुरस्कार वंशिका पाण्डेय (राधा) को द्वितीय पुरस्कार, किशन श्रीवास्तव (कृष्णा) को तृतीय पुरस्कार दिया गया। विशेष पुरस्कार छात्र प्रत्युश राज एवं छात्रा अंशिका कुमारी को दिया गया। कार्यक्रम की शुरूआत समूह नृत्य श्याम सवेरे देखू तुमको कितना सुंदर रूप है से हुई। जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। समूह नृत्य प्रस्तुत करने वालों बच्चों में रितिका, साक्षी, कनिक्षा सिंह, रूही सिंह, रितिका कुमारी, दिब्यम सिंह, सोम्या कुमारी आदि थी। समूह गीत कौन कहते है भगवान आते नहीं को छात्र-छात्रा अर्पिता केशरी, सलोनी कुमारी, सिक्षम सिंह, अपूर्वा सिंह, अक्षरा कुमारी, आरसी दूबे, प्रीति कुमारी, वंदना कुमारी, आर्या कुमारी, यूईका कुमारी, साक्षी सिंह, नंदिनी कुमारी आदि ने प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का विशेष आकर्षण एक साथ 200 छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। महोत्सव में गीत-संगीत श्री धर्मेन्द्र कुमार, अमितेश रंजन और महेश शर्मा ने दिया। जबकि नृत्य परिकल्पना चिंटू कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान मंच परिकल्पना कला शिक्षक संजीव सिन्हा एवं साज-सज्जा कला शिक्षक विष्णु शंकर ने किया। आयोजन को सफल बनाने में उप-प्राचार्य ऋषिकेश ओझा, राजेश कुमार रमन, शिक्षिका कामिनी सिंह, निशा सिंह, शशि मिश्रा, शशि भूषण सिंह, रेणू कुमारी, दीपेश कुमार, स्वाती सिंह, जय शंकर, रंजीत कुमार एवं अंकित कुमार मिश्र समेत अन्य का सराहनीय योगदान रहा।
संभावना आवासीय विद्यालय और संभावना पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव सह रूप-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन"अघरं मधुरं वदनं मधुरं नयनं मधुरं " गीत की प्रस्तुति कर बच्चों ने मोहा मनप्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को निदेशक एवं प्राचार्या ने किया पुरस्कृत
byUnknown
•
•
2 min read