​ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय का 8वीं इंटर स्कूल सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में दबदबा, 15 छात्र-छात्राओं ने जीते पदक और ट्रॉफियां

रिपोर्टर जितेन्द्र कुमार 
​आरा: आरा क्लब में आयोजित 8वीं इंटर स्कूल सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय बामपाली, आरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालय के 15 छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज मेडल पर कब्जा जमाया।
​सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर सॉफ्ट टेनिस के निर्णायक मंडल ने ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय को मेडल के साथ-साथ तीन चमचमाती ट्रॉफियां भी प्रदान कीं।
​विजेता खिलाड़ियों की सूची:
​अंडर-12 (गोल्ड मेडल): गुलाल नंदिनी (कक्षा 8), आयुषी कुमारी (कक्षा 8), प्रांजलि (कक्षा 7), अनन्या कुमारी (कक्षा 6) और अराध्या (कक्षा 6)।
​अंडर-12 (सिल्वर मेडल): अभिनव कुमार यादव (कक्षा 8), प्रियांशु कुमार (कक्षा 8), राजनीश राज (कक्षा 8), शिवम कुमार (कक्षा 8) एवं देवांश सिंह (कक्षा 8)।
​अंडर-12 (ब्रोंज मेडल): मानसी (कक्षा 7), वैष्णवी ज्योति (कक्षा 7), आराध्या सिंह (कक्षा 6) एवं कृति कुमारी (कक्षा 6)।
​एकल स्पर्धा (ब्रोंज मेडल): कक्षा 9वीं की छात्र अराध्या ने एकल स्पर्धा में तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रोंज मेडल हासिल किया।
​समापन समारोह के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों यथा श्री राम ग्लोबल स्कूल, जी डी गोयेनका स्कूल, सन जेवियर्स से आए प्राचार्यों, उप-प्राचार्यों एवं वरिष्ठ अधिकारियों और सॉफ्ट टेनिस संघ के नेशनल और इंटरनेशनल स्टार पर खेल चुके खिलाड़ियों के साथ साथ कई वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच पर ससम्मान उपस्थित ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय के उप-प्राचार्य डॉ. सर्वेश कुमार ने अन्य अतिथियों के साथ मिलकर सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफियां प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
​डॉ. सर्वेश कुमार ने मंच से सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विद्यालय के खेल शिक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण की भूरि-भूरि प्रशंसा की। मेडल और ट्रॉफियां जीतकर लौटे बच्चों के स्वागत के लिए पूरा विद्यालय परिवार तत्पर है और इस ऐतिहासिक सफलता से सम्पूर्ण ज्ञान ज्योति परिवार में हर्ष का माहौल है। विदित है कि यह सॉफ्ट टेनिस टूर्नामेंट 31 अगस्त से 2 सितम्बर तक चला जिसमें करीब चार सौ प्रतिभागियों ने विभिन्न विद्यालयों की तरफ से पार्टिसिपेट किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post